• 0651-3510010
  • info@cambrianpublicschool.com
  •   |
Home Information Desk School News

School News

कैम्ब्रियन कांके रोड में विद्यार्थी विज्ञान मंथन का झारखंड प्रांत स्तरीय संवेदनशीलता कार्यक्रम का आयोजन

23-Aug-2026

रांची, 23 अगस्त, 2026 कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में शनिवार को विद्यार्थी विज्ञान मंथन के झारखंड प्रांत स्तरीय संवेदनशीलता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा, नवाचार एवं अनुसंधान की प्रवृत्ति को विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यक्रम में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि विद्यार्थियों को विज्ञान को केवल एक विषय के रूप में नहीं, बल्कि समस्याओं के समाधान, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के माध्यम के रूप में देखने के लिए प्रेरित किया जाए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रवीण रामदास, राष्ट्रीय संयुक्त आयोजन सचिव, विज्ञान भारती अपने संबोधन में विद्यार्थी विज्ञान मंथन की उपयोगिता एवं व्यापक उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने तथा उन्हें अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए विद्यालयों, शिक्षकों और वैज्ञानिक संस्थाओं के बीच सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने अधिक से अधिक विद्यालयों एवं विद्यार्थियों को विज्ञान भारती से जोड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों से आए समन्वयकों, प्राचार्यों एवं विज्ञान शिक्षकों ने विज्ञान मंथन के उद्देश्यों को समझने तथा विद्यार्थियों को वैज्ञानिक गतिविधियों, अनुसंधान एवं नवाचार से जोड़ने के लिए सामूहिक प्रयास करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम अत्यंत सफल, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी रहा और उपस्थित शिक्षकों एवं शिक्षाविदों ने इसे विद्यार्थियों के उज्ज्वल वैज्ञानिक भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

और पढ़े